Women Asia Cup 2022 LIVE Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका टी20 मैच लाइव

131
Women Asia Cup 2022 LIVE Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका टी20 मैच लाइव


Women Asia Cup 2022 LIVE Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका टी20 मैच लाइव

Women Asia Cup 2022 LIVE Streaming: भारतीय पुरुष टीम के एशिया कप 2022 खिताब जीतने से चूकने के बाद अब सारी उम्मीदें महिलाओं पर आकर टिकी है। इंग्लैंड को उसी के घर में वनडे में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एशिया कप 2022 टी20 टूर्नामेंट में अपने उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में आज श्रीलंकाई टीम का सामना करेगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में चार साल बाद खिताब अपने नाम करना चाहेगी। पिछली बार के टूर्नामेंट को छोड़ भारत ने 2004 से शुरू हुए एशिया कप में हर बार फाइनल में प्रवेश किया है। उसने वनडे फॉर्मेट में चार और टी20 फॉर्मेट में दो ट्रॉफियां जीती है। ऐसे में आप भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच टी20 मैच को ऐसे लाइव देख सकते हैं। 

2 टीम के बीच खेला गया था पहला वूमेंस एशिया कप, चीन भी कर चुका है शिरकत

महिला एशिया कप 2022 टी20 टूर्नामेंट में भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला कब शुरू होगा?

भारत बनाम श्रीलंका महिला टीमों के बीच का मुकाबला शनिवार 1 अक्टूबर को खेला जाएगा।

महिला एशिया कप 2022 में भारत बनाम श्रीलंका का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

महिला एशिया कप 2022 टूर्नामेंट में भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला किस समय शुरू होगा?

महिला एशिया कप 2022 टूर्नामेंट में भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। 

महिला एशिया कप 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले का प्रसारण कहां होगा?

भारत बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

महिला एशियाा कप 2022 में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको भारत बनाम श्रीलंका मैच और टूर्नामेंट के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें पढ़ना चाहते हैं तो फिर आप livehindustan.com के क्रिकेट सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।



Source link