जानियें, किसने कहा नीतीश को ‘चूहों की सरकार’?

570
जानियें, किसने कहा नीतीश को ‘चूहों की सरकार’?
जानियें, किसने कहा नीतीश को ‘चूहों की सरकार’?

जहाँ एक तरफ बिहार की जनता बाढ़ से बेहाल तो वहीं नेताओं के बयानबाजी ही थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। जी हाँ, बिहार में आये बाढ़ आपदा से जहाँ करोड़ो का नुकसान हुआ है तो वहीं नेतागण अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए। एक दूसरे पर कैसे आरोप लगाएं बस इसी के फिराक में रहते है नेतागण।

बिहार में आई बाढ़ को लेकर एक दिग्गज नेता ने नीतीश की सरकार को चूहों की सरकार करार दिया। वैसे आप लोग समझ ही गये होंगे कि किसने कहा है चूहों की सरकार है नीतीश की। फिर चलिए आपको रूबरू कराते है।

बिहार के जल संसाधन मंत्री ने दिया बयान…

आपको बता दें कि देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य बिहार में आई भीषण बाढ़ को लेकर नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जी हाँ, इसी संदर्भ में बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने कहा कि 19 जिलों की एक करोड़ 71 लाख की आबादी जिस बाढ़ से प्रभावित हुई है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका चूहों की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नदी के तटबंधों को तो इन्होंने ही तोड़ दिया है। और बांध के भीतर भारी संख्या में चूहे अपना आशियाना बना लेते हैं और उसमें छेद कर पूरा का पूरा बांध ही कुतर डालते हैं।

जल संसाधन मंत्री के बायन पर लालू ने किया पलटवार…

जल संसाधन मंत्री के बयान के बाद विपक्षीय नेता लालू यादव ने पलटवार किया। जी हां, बिहार की सत्ता हाथ से गंवाने के बाद लालू अब किसी मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते है, इसीलिए एक के बाद एक पलटवार करते नजर आ रहे वो।
आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ललन सिंह के इस विवादित बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है, नीतीश की थोड़े है। साथ ही लालू ने यह भी कहा कि नीतीश तो नैतिकता के नशे में मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त हैं। यह कहते हुए लालू ने यह भी लिखा कि ‘जय हो चूहा सरकार की’।

बहरहाल, आरोप-प्रत्यारोप भले ही हो लेकिन बिहार की जनता को इससे जल्द से जल्द ऊबारा जाएं।