जिस लड़की की तस्वीर आप यहां देख रहे हैं इसकी तस्वीरें और वीडियो पिछले कुछ दिनों से फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर लगातार शेयर की जा रही है। वीडियो में एक लड़की अपने आंखों के इशारों से अपने बॉयफ्रेंड के प्रति प्यार का इजहार करती नजर आ रही है। ट्विटर पर उसका नाम टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। लोगों को लड़की के द्वारा किए गए एक्सप्रेशंस इतने पसंद आ रहे हैं कि इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटों पर उसके फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ गई है। यूजर्स वीडियो और फोटो को शेयर करने के साथ ही कमेंट्स कर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।
फोटो में नजर आ रही लड़की मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हैं। 18 साल की प्रिया वारियर केरल की रहने वाली हैं।
प्रिया का एक हाल ही में एक मलयाली गाना ‘मानिका मलयारा पूवी’ रिलीज हुआ है।
प्रिया प्रकाश के इस गाने को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
प्रिया इन दिनों त्रिशूर के विमला कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं।
प्रिया प्रकाश मलयाली फिल्म ‘ओरु अडार लव’ से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही है।
फिल्म ‘ओरु अडार लव’ के डायरेक्टर उमर लुलु हैं। फिल्म में शान रहमान ने म्यूजिक दिया है।