बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

विश्व में सबसे पहले एड्स का रोगी कहां मिला ?

एड्स एक गंभीर बीमारी है. जिसका बचाव हम कुछ सावधानियां अपनाकर कर सकते हैं. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं.

विश्व में सबसे पहले एड्स का रोगी कहां मिला ?

एड्स एक गंभीर बीमारी है. जिसका बचाव हम कुछ सावधानियां अपनाकर कर सकते हैं. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं. इसी कारण लोगों के मन में इससे संबंधित अनेंक सवाल पैदा होते हैं. इसी तरह का एक सवाल है कि विश्व में सबसे पहले एड्स का रोगी कहां मिला था. अगर आपके मन में भी यहीं सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
images 1 7
एड्स

विश्व में सबसे पहले एड्स का रोगी-

विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO ) के अनुसार एड्स का सबसे पहला केस 1981 में सामने आया था. बीबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस जानलेवा बीमारी की उत्पत्ति किन्शासा शहर में हुई, जो अब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो की राजधानी है. किन्शासा बुशमीट का बड़ा बाजार था. ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि वहीं से यह वायरस मानव के शरीर में प्रवेश कर गया. इसके अलावा अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिपोर्ट की माने तो इसके अनुसार अमेरिका के लॉस एंजिलिस के पांच पुरुषों में यह वायरस पाया गया, जो समलैंगिक थे. इसके अनुसार HIV का वायरस समलैंगिग संबंधों के कारण फैला.

images 10
एड्स

एड्स एक जानलेवा बीमारी है. अभी तक इसका इलाज संभव नहीं होने के कारण इससे बचाव को ही सबसे श्रेष्ट उपचार माना जाता है. जब भी हम डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाते हैं, तो उस समय सिरिंज को बदलकर ही प्रयोग करना चाहिएं. इसके अलावा इससे पीड़ित व्यक्ति से संभोग नहीं करना चाहिएं. असुरक्षित सैक्स संबंधों के कारण भी आप इसकी चपेट में आ सकते हैं. इसके अलावा जब भी कहीं सेविंग करवाते हैं, तो हमेशा नए ब्लेड का प्रय़ोग करना चाहिएं.

यहां भी पढ़ें: सेक्स लाइफ बेहतर करने के लिए कौन सा योग सही है?

इसके अलावा अगर इसके फैलने की बात करें, तो यह बीमारी मुख्य रूप से शरीर के 5 तरल पदार्थों से हो सकती है. जैसे- वीर्य , रक्त , योनि तरल पदार्थ ( मासिक धर्म तरल पदार्थ सहित ) , रेक्टल तरल पदार्थ तथा स्तन के दूध से.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →