रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

2014 चुनाव से पहले पैट्रोल की कीमतें बढ़ने पर बीजेपी के नेताओं के बयान क्या थे ?

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर वर्तमान सरकार के नेताओं ने 2014 से पहले कांग्रेस सरकार की आलोचना की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद भी कीमतें बढ़ी हैं।

2014 चुनाव से पहले पैट्रोल की कीमतें बढ़ने पर बीजेपी के नेताओं के बयान क्या थे ?

देश में पैट्रोल के दाम देश के कुछ हिस्सों में 100 रूपये से ज्यादा जाने के बाद देश के हिस्सों में लोग कई तरह से अपना विरोध दर्ज कर रहें हैं. जहाँ तक विपक्ष की बात है, तो विपक्ष द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है तथा वर्तमान सरकार और उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा इस फैसले को सरकार की मजबूरी बताया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए पहले की सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है.

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh talks feb24 2020 pti
राजनाथ सिंह

बीजेपी की सरकार बनने से पहले जब देश में कांग्रेस की सरकार थी. उस समय वर्तमान सरकार में मंत्री बने नेताओं के क्या विचार थे जानते हैं. नरेंद्र मोदी जी ने 2012 में कहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम जिस तरह बढ़ाए गए थे, वो दिल्ली में बैठी सरकार की नाकामी का जीता-जागता सबूत है. नितिन ग़डकरी ने 2010 में कहा था कि जब दाम बढ़ते हैं, तो सरकार का टैक्स भी बढ़ता है. टैक्स में राहत देकर दाम कम किए जा सकते हैं.

1200px thumbnail
स्मृति ईरानी

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने भी पैट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर अपने विचार रखते हुए कहा था कि पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी मध्यमवर्गीय लोगों के लिए तो परेशानी है ही, इससे गरीबों के सामने जीने-मरने का सवाल खड़ा हो गया है. मुख्तार अब्बासी नकवी ने कहा था कि बाजार माफिया पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर महंगाई में इजाफा कर रहा है और सरकार माफिया से मिली हुई है. स्मृति ईरानी जी भी पहले पैट्रोल के कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध कर चुकी है. उन्होंने कहा था कि महंगाई कम करने की बात कही थी, लेकिन सरकार क्यों बार-बार पेट्रोल-डीजल की कीमत क्यों बढ़ाती है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची और कार्यकाल

बीजेपी के नेता रविशंकर प्रसाद भी तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए कह चुके हैं कि सरकार ने डीजल की कीमतें फिर बढ़ा दी हैं. इसका असर गरीबों के खाने की कीमतों तक पर पड़ेगा.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →