दिल्ली में लाल किले पर ध्वज चढ़ाने वाले युवक का नाम क्या है और क्यों किया उसने ऐसा?

609
news
Advertising
Advertising

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी के दिन किसान उपद्रव के दौरान लाल किला की प्राचीर पर केसरिया झंडा फहराने वाले शख्स की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यह शख्स दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में होगा। दिल्ली पुलिस लालकिले की प्राचीर पर केसरिया झंडा फहराने वाले शख्स की जल्द पहचान करने में जुटीं हुई है। इसके लिए दिल्ली पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इस शख्स के खिलाफ दर्ज देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उपद्रव के दौरान लालकिला पर जुटे उपद्रवियों को तकनीक के जरिए पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि लालकिला पर झंडा फहराने के दौरान कुछ उपद्रवी इस घटना का फेसबुक लाइव भी कर रहे थे। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन यानी मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे के स्थान पर किसानों का झंडा फहराने का मुद्दा गरमा गया है।

Advertising

इस बीच लाल किले पर तिरंगा हटाकर अपना झंडा फहराने वाले शख्स की पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, लेकिन जागरण इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, सोशल साइट्स पर वायरल इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि जिस शख्स ने लाल किले पर तिरंगे की जगह केसरिया झंडा फहराया, दरअसल वह पंजाब के तरण तारण जिले का रहने वाला है और इस घटना के बाद से फरार है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इस शख्स के जानकारों और रिश्तेदारों ने ही उसकी पहचान का दावा किया है।

इतना ही नहीं, उन्होंने बड़े गर्व के साथ इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बता दें कि सोशल साइट्स पर वायरल हुए 2 मिनट 21 सेकेंड के इस वीडियो में झंडा फहराने वाले युवक का नाम जुगराज सिंह बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जुगराज ने ही दिल्ली के लाल किले पर खालसा पंथ का निशान साहिब वाला झंडा फहराया था। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व में विजय का खालसा ध्वज लाल किले पर फहराया था, अब 2021 में एक और विजय का झंडा फहराया गया।

credit&source:-jagran

Advertising

यह भी पढ़े:2021 में भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है?

Advertising