अखिलेश यादव, मायावती और योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में क्या अन्तर है और कितना विकास हो रहा है ?
अखिलेश यादव, मायावती उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं. योगी आदित्यनाथ वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर हैं.
अखिलेश यादव, मायावती उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं. योगी आदित्यनाथ वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर हैं. उत्तरप्रदेश की राजनीति में ये तीनों नेता अपना विशेष महत्व रखते हैं. योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी की तऱफ से वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री है. अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के तथा मायावती बहुजन समाज पार्टी की नेता हैं. हर नेता का अपना काम करने का अपना अलग अलग तरीका होता है. वैसे तो मुख्यमंत्री अपने राज्य की जनता के सभी वर्गों का ध्यान रखते है, लेकिन फिर भी उनके काम के आधार पर उनकी छवि बन जाती है.

अखिलेश यादव, मायावती और योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में क्या अन्तर है –
अगर इन तीनों लोकप्रिय नेताओं के शासनकाल में मुख्य अंतर की बात करें, तो अखिलेश यादव की राजनीति में आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने यादव समाज को ज्यादा महत्व दिया है. इसके साथ ही उनके शासनकाल की कई भर्तियों में भी यादव समाज को ज्यादा महत्व देने के आरोप लगते रहे हैं. अगर बात करें, मायावती के शासनकाल की तो वो दलित नेता के तौर पर पहचान रखती है. उनकी राजनीति में दलित समाज केंद्र में रहता है. अगर वहीं बात करें, योगी आदित्यनाथ के शासनकाल की तो उनकी छवि एक हिंदू नेता के तौर पर लोगों में बनी हुई है. इसके साथ हिंदू धर्म से संबंधित किसी भी मुद्दे पर उनके बेबाक बयान काफी बार विवाद का कारण भी बने हैं.

उत्तरप्रदेश में कितना विकास हो रहा है –
वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है. उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की बात करें, सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए बताया कि सूबे में 2017 तक सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब तीन साल में 30 मेडिकल कॉलेजों का काम किया गया है.
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में मिलने के लिए अपॉइंटमेंट कहां से लें ?
प्रदेश में 7 एयरपोर्ट हैं और 11 एयरपोर्ट पर काम हो रहा. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो चुका है. यह इस साल के आखिरी में खुल जाएगा. बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अगले साल खुल जाएगा और साथ ही हम गंगा एक्सप्रेसवे बना रहे हैं. चार शहरों में मेट्रो सेवाएं चालू हो गई हैं, जबकि दो शहरों में अब भी काम चालू है.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



