श्रीलंका पर शनिवार को पहले टेस्ट में 304 रन से मिली रिकॉर्ड जीत से भारतीय टीम में ख़ुशी की लहर है । इस जीत के साथ ही कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की जोड़ी एक बार फिर चल पड़ी है।
रवि शास्त्री के कोच के पद की अगुआई में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा । उम्मीद की जा रही है कि शास्त्री और विराट कि जोड़ी भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदियों पर पहुंचाएगी ।
पिछला एक महीना भारतीय क्रिकेट और खासतौर पर कप्तान विराट कोहली के लिए काफी मुश्किल रहा। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से मिली शर्मनाक हार और फिर विराट से अनबन के बाद कोच अनिल कुंबले के इस्तीफा…
इसके बाद हुई गहमागहमी के बाद आखिरकार रवि शाष्त्री भारतीय टीम के नए कोच बनाये गए। इसमें सबसे बड़ी भूमिका विराट कोहली कि थी जो शास्त्री को कोच बनाने के पक्ष में थे।
श्रीलंका दौरा कप्तान कोहली और शास्त्री के लिए काफी अहम है। विवाद और दबाव के बीच भारतीय टीम पहला टेस्ट खेलने उतरी। यह इस जोड़ी के लिए एक परीक्षा थी जिसमे दोनों सफल रहे।
भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस जीत से भारतीय क्रिकेट टीम में एक नए दौर की शुरुआत भी हो गई है। खुद कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन भी शानदार रहा और उन्होंने टेस्ट करियर का 17वां शतक लगाया।
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें