हर घर में अदरक बड़ी आसानी से मिल जाता है। खाने से लेकर औषधी के रुप में अदरक हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है अदरक से होने वाले फायदों के बारे में।
अदरक में एंटी-इन्फ्लॉमेट्री तत्व होते है। यही कारण है की अदरक जोडों के दर्द को ख़त्म करने में लाभदायक होता है।
अदर के सेवन से सांस संबंधी बीमारी में कमी लाई जा सकती है। वहीं अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इसे एलर्जी और संक्रमण से बचाता है।
अगर भूख कम लगती है तो भूख बढ़ाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते है। अदरक के सेवन से भोजन के पौष्टिक गुणों को पचाने में मदद मिलती है।
अगर आप सर्दी-जुकाम या फ्लू से पीडित है तो आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। यह शरीर को गर्म रखता है जिससे आप सर्दी जुकाम से बचते है।
हर किसी के मासिक धर्म एक समान नहीं होते. कुछ महिलाओं को इस दौरान बहुत दर्द होता है. ऐसे में अदरक की चाय काफी फायदा पहुंचाती है.
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें