एक अधिकारी के अनुसार खबर मिली है कि महाराष्ट्र सरकार ने सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा को घटा दिया है और मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य ठाकरे की सुरक्षा को बढ़ाकर 'जेड' श्रेणी में अपग्रेड कर दिया है।
बुधवार को एक अधिकारी ने कहा कि सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा कवर को डाउनग्रेड दिया गया है, जबकि शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे को 'जेड' श्रेणी में अपग्रेड किया गया है।
अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार की समिति द्वारा उन्हें खतरे की धारणा के बारे में समीक्षा के बाद सुरक्षा कवर में बदलाव किए गया है। अधिकारी ने कहा कि तेंदुलकर और आदित्य ठाकरे के अलावा, हाल ही में एक…
उन्होंने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित तेंदुलकर को अब तक X श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे वापस ले लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि X श्रेणी के तहत, एक पुलिसकर्मी 46 वर्षीय क्रिकेटर की चौबीसों घंटे सुरक्षा करता था। हालांकि, राज्यसभा के पूर्व सदस्य सचिन को उनके घर से बाहर कदम रखते ही पुलिस एस्कॉर्ट दिया जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को 'जेड' सुरक्षा कवर दिया गया है।
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें