निर्भया केस में हर दिन कुछ न कुछ रुकावटे आती जा रही है ,जिससे निर्भया की माँ तथा निर्भया जैसे तमाम पीड़ितों का मनोबल गिर जाता है,अब वहीं उच्चतम न्यायालय में निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की…
साल 2012 के दिल्ली गैंग रेप मामले में जस्टिस आर भानुमति के नेतृत्व में तीन जजों वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच को गृह मंत्रालय इस याचिका पर सुनवाई करना है,
जिसमें दोषियों को अलग अलग फांसी के निर्देश देने की बात कही गई है। निर्भया के चारों दोषियों के लिए दिल्ली की अदालत पहले ही नया डेथ वारंट जारी कर चुकी है, जिसके मुताबिक इन्हें तीन मार्च को फांसी होनी है…
दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्याकांड के चार दोषियों को तीन मार्च सुबह छह बजे फांसी देने के लिए नया मृत्यु वारंट जारी किया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने चारों दोषियों जिनमें मुकेश कुमार सिंह, पवन गुप्ता , विनय कुमार शर्मा और अक्षय कुमार को फांसी देने के लिए यह मृत्यु वारंट जारी किया है।
यह तीसरी बार है कि इन चारों के लिए मृत्यु वारंट जारी किए गए हैं। सबसे पहले फांसी देने की तारीख 22 जनवरी तय की गई थी। लेकिन 17 जनवरी के अदालत के आदेश के बाद इसे टालकर एक फरवरी सुबह छह बजे किया गया था।
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें