Breaking News Hindi

MP: घूंस के पैसे को पटवारी ने चबाया, पुलिस ने फ़िल्मी तरीके से उगलवाया

(फोटो: IANS)

आज के समय में सरकारी कार्यालय रिश्वत जैसी बीमारी से जकड़े हुए हैं। आये दिन हमें सुनने को मिल जाता है कि किसी आदमी ने रिश्वत ली और वह पकड़ा गया। रिश्वत लेना जितना बड़ा जुर्म है उससे बड़ा जुर्म है रिश्वत दे…

(फोटो: IANS)

मध्य प्रदेश के खंडवा में रिश्वत की एक ऐसी ही बानगी पेश हुई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

(फोटो: IANS)

दरअसल मध्यप्रदेश के खंडवा में भूमि नामांतरण के नाम पर सेवानिवृत्त शिक्षक से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को पकड़ा गया। इस पटवारी का नाम राजेश धात्रक है। यह घटना बीते मंगलवार की है।

(फोटो: IANS)

पटवारी को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने उसके ही घर में रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मामला तो तब हास्यापद हो गया जब पटवारी लोकायुक्त पुलिस को आते देखा और रिश्वत के पैसे को चबाने लगा।

(फोटो: IANS)

यही नहीं आरोपी पटवारी ने सबूत मिटाने के लिए मिटटी में अपने हाथ भी रगड़े। लेकिन लोकायुक्त पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया।

(फोटो: IANS)

फ़िल्मी तरीके से लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी की पीठ और पेट पर घूंसे मारकर 500-500 के आठ नोट बाहर निकलवा लिए और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।

(फोटो: IANS)

पूरी खबर News4Social पर पढ़ें

(फोटो: IANS)
पूरी खबर पढ़ें →