माघ मास का स्नान यानि की मौनी अमावस्या 24 जनवरी को पड़ रही है। यह त्यौहार उत्तर भारत में बहुत ही श्रद्धा से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर कहा जाता है कि इस दिन संगम पर स्नान करना चाहिए। आइये जानते हैं…
हिंदू पंचांग के मुताबिक माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या पड़ती है। इस वर्ष मौनी अमावस्या 24 जनवरी 2020, शुक्रवार को पड़ रही है।
मौनी अमावस्या को इसलिए मौनी अमावस्या कहा जाता है क्योंकि इस दिन मौन रखकर संयमपूर्वक व्रत धारण किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को मुनि पद प्राप्त होता है।
मौनी अमावस्या पर मौन व्रत को लेकर यह भी कहा जाता है कि होठों से प्रभु के नाम का जाप करने पर जितना पुण्य प्राप्त होता है, उससे कई गुणा ज्यादा पुण्य मन में हरी नाम का जप करने से प्राप्त होता है।
अमावस्या तिथि प्रारम्भ- सुबह 2 बजकर 17 मिनट से (24 जनवरी 2020)
अमावस्या तिथि समाप्त- अगले दिन सुबह 3 बजकर 11 मिनट तक (25 जनवरी 2020)
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें