Top stories

जानिए कैसे गर्भ में बढ़ता है शिशु ?

(फोटो: IANS)

दुनिया का सबसे खूबसूरत करिश्मा अगर कोई है तो वो एक बच्चे का जन्म होना ही है। जब नौ महीने के लम्बे अंतराल के बाद एक नई नन्ही सी जान इस दुनिया में आँखें खोलती है यह नजारा किसी अद्भुत करिश्मे से कम नहीं…

(फोटो: IANS)

गर्भावस्‍था के 8वें हफ्ते के दौरान बच्‍चे के शरीर में सबसे पहले आंखों और कान का विकास होता है, इस अवस्‍था तक हल्‍का सा चेहरा भी बन जाता है।

(फोटो: IANS)

गर्भावस्‍था के 9 वें हफ्ते में बच्‍चे के जननांग बनने लगते हैं। 12 से 13 हफ्ते तक आसानी से पता लगाया जा सकता है कि गर्भ में पलने वाला बच्‍चा लड़‍की है या लड़का।

(फोटो: IANS)

गर्भावस्‍था के 12वें हफ्ते तक गर्भाशय में बच्‍चे का शरीर पूरा रूप ले लेता है। इस दौरान इसके शरीर क लम्‍बाई 5 सेमी. होती है। आंखें, नाक, कान, एड़ी और नाखून भी बन जाते हैं।

(फोटो: IANS)

गर्भ में 20 वें हफ्ते के दौरान बच्‍चे के शरीर की लम्‍बाई जन्‍म के समय होने वाली लम्‍बाई से ठीक आधी होती है। यानि लगभग बच्‍चा 18 सेमी. का हो जाता है। इस समय पर बच्‍चे की भौं और पलकें बनने लगती हैं।

(फोटो: IANS)

24 वें हफ्ते के बाद बच्‍चे में सुनने की क्षमता का विकास होने लगता है। इस दौरान बच्‍चे का चेहरा और बाकी के अंग विकसित होते हैं। इस दौरान चेहरे की त्‍वचा बहुत पतली होती है।

(फोटो: IANS)

पूरी खबर News4Social पर पढ़ें

(फोटो: IANS)
पूरी खबर पढ़ें →