हार्दिक पांड्या ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सर्बियाई अभिनेत्री नतासा स्टेनकोविक के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। भारत के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को सगाई के लिए बधाई…
हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम पोस्ट पर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए कहा, "बधाई हो। व्हाट अ सरप्राइज़। आप लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर का आशीर्वाद।"
26 वर्षीय ऑलराउंडर ने कुछ तस्वीरों और एक वीडियो के साथ इंस्टाग्राम पर सगाई की खबर साझा करते हुए कहा था: "मै तेरा, तू मेरी जान, जाने सारा हिंदुस्तान। 01.01.2020 #engaged।"
https://www.instagram.com/p/B6xrw7WlubB/?utm_source=ig_web_copy_link
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी हार्दिक और नतासा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
भारतीय टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के हार्दिक के कई साथियों ने क्रिकेटर को उनकी सगाई की बधाई दी।
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें