राजनीति

तो क्या कर्नाटक में सरकार बचा पायेगी कांग्रेस?

(फोटो: IANS)

कर्नाटक में जदएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिरने की कगार पर है, और ऐसे में इस सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. अब हालात ऐसे हो गये हैं कि इस्तीफा देने वाले विधायको को मनाने…

(फोटो: IANS)

इसके साथ ही कांग्रेस ने 9 जुलाई को विधायक दल की बैठक भी बुलाई है और उसमें सभी को शामिल होने के लिए सर्कुलर भी ज़ारी किया है. इसके अलावा बैठक में न आने पर कार्यवाही की भी चेतावनी दी जा रही है. 

(फोटो: IANS)

इसके अलावा सरकार पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका से वापिस भारत पहुंचे कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भी इस बात इस बात के संकेत दिए है कि जदएस से बागी हुए विधायको की बैठक बुलाई जा सकती है. 

(फोटो: IANS)

इसके अलावा कुमारस्वामी ने बेंगलुरु पहुँचते ही अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा समेत पार्टी के बढ़ी हस्तियों से बैठक में बात की. इसके अलावा वो आज कांग्रेस के नेताओं से भी बात करेंगे. 

(फोटो: IANS)

इसके अलवा इस बात के भी संकेत आते दिख रहे हैं कि विधानसभा को भंग करने की भी नौबत आ सकती है, ऐसे में दोनों दल इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि ऐसे में क्या किया जायेगा.

(फोटो: IANS)

हालाँकि कांग्रेस के संकटमोचन रहे डीके शिवकुमार को इस बार भी विधायको को वापस लाने की जिम्मेदारी सौपी गयी है, लेकिन क्या इस बार वो सफल हो पाएंगे ये एक सोचने वाला विषय होगा. 

(फोटो: IANS)

पूरी खबर News4Social पर पढ़ें

(फोटो: IANS)
पूरी खबर पढ़ें →