अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छात्र संगठन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने वी डी सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं को हटा दिया है।
हालांकि, ABVP ने दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने उन्हें आश्वासन दिया है कि DUSU चुनाव संपन्न होने के बाद प्रक्रिया के अनुसार प्रतिमाओं को फिर से स्थापित किया जाएगा।
DUSU के अध्यक्ष शक्ति सिंह को यूनिवर्सिटी अधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही 20 अगस्त को तीनों महापुरषों की प्रतिमाओं को लगाया था। इन मूर्तियों को शुक्रवार और शनिवार की रात को हटा दिया गया।
ABVP को RSS की विचारधारा से प्रेरित माना जाता है। संगठन ने एक बयान में कहा, "ABVP के नेतृत्व वाले DUSU ने DU प्रशासन से अनुमति मिलने तक वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं को हटा दिया…
इससे पहले ABVP ने DUSU के पदाधिकारियों को प्रक्रिया के अनुसार मूर्तियों को स्थापित करने के लिए कहा था।
ABVP ने गुरुवार को सावरकर की मूर्ति को हटाने पर कांग्रेस से जुड़े राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के सदस्यों के खिलाफ "कड़ी कानूनी कार्रवाई" की मांग की थी।
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें