CAA और NRC के मुद्दे पर हर तरफ विरोध हो रहा है। इसलिए सभी विपक्षी पार्टियों ने CAA के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए सोमवार को इकठ्ठा होने का फैसला किया था। यह मीटिंग सोमवार को नयी दिल्ली में होगी।
इस मीटिंग में सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। लेकिन इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मीटिंग में न शामिल होने का फैसला करके सबको चौका दिया है।
ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ एकजुट विपक्ष द्वारा अभियान से खुद को दूर कर लिया और कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस अध्…
ममता ने वामदलों और कांग्रेस पर "गंदी राजनीति" करने का आरोप लगाया और कहा कि वह अकेले नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और NRC के खिलाफ लड़ेंगी।
बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र में ममता बनर्जी ने कहा, "राज्य में विपक्ष की राजनीति के कारण, उनके अखिल भारतीय रुख के विपरीत, मैंने 13 जनवरी को CAA और NRC की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।"
ममता ने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस इस मुद्दे पर जो कुछ भी कर रहें हैं वह आन्दोलन नहीं बर्बरता हा। वह लेफ्ट ट्रेड यूनियनों, विशेषकर मालदा के सुजापुर द्वारा आहूत हड़ताल के दौरान अपने पार्टी के लोगों और वा…
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें