लुधिआना में सुहागरात वाले दिन शादी के चंद घंटे बाद ही दर्दनाक हादसे में दुल्हे की मौत हो गयी। शादी के बाद दुल्हा अपने दीदी और साथियों के साथ मिलकर अपनी शादी के अवसर पर पार्टी करने के निकला था। हादसे म…
बता दें कि हादसा लुधियाना में भट्टिया रोड पर बुधवार रात हुआ और बुधवार की शाम उसकी शादी हुई थी। अन्य पांच घायलों को डीएमसी में भर्ती करवाया गया है।
मृतकों की पहचान भट्टियां गांव का रहने वाला दूल्हा राहुल और हिमाचल प्रदेश के मंडी का रहने वाला उसका जीजा राजू के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी ने शराब पी रखी थी।
हादसे की जानकारी लगते ही एसीपी नारकोटिक्स सेल राजकुमार चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने क्रेन की मदद से कार को टैंकर से अलग किया।
बुधवार शाम वह डोली लेकर घर पहुंचा था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। देर शाम को दूल्हा अपने कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर शादी का जश्न मनाने के लिए कार में घर से निकल गया।
देर रात शराब पीने के बाद वह कार से रात लगभग 10.30 बजे अपने घर से लौट रहे थे। जस्सियां चौक पर उनकी तेज रफ्तार कार आगे जा रहे टैंकर के नीचे घुस गई।
पूरी खबर News4Social पर पढ़ें