Breaking News Hindi

AAP विधायक के काफिले पर हमला,एक कार्यकर्ता की मौत

(फोटो: IANS)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बम्पर जीत के बाद महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात हमला हुआ, जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है. जबकि एक शख्स घायल हुआ है.

(फोटो: IANS)

AAP सांसद संजय सिंह ने इस मामले को लेकर कहा काफिले पर हमले में एक शख्स की मौत हो गई है. मृतक शख्स का नाम अशोक मान है ,वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

(फोटो: IANS)

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभी तक जांच में सामने आया है कि हमलावर ने मृतक अशोक मान को टारगेट बनाकर गोलियां चलाई थी. करीब 8 से ज्यादा राउंड की फायरिंग हुई है, जिसमें 5 गोली मृतक अशोक को लगी…

(फोटो: IANS)

दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिज चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था. उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

(फोटो: IANS)

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से 6-7 गोली के खाली खोखे मिले हैं. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है.

(फोटो: IANS)

यह भी पढ़ें :मध्य प्रदेश में एक कमरे से पूर्व सैनिक, पत्नी, बेटे की मिली लाश

(फोटो: IANS)

पूरी खबर News4Social पर पढ़ें

(फोटो: IANS)
पूरी खबर पढ़ें →