Weather Update : बारिश पर मौसम विभाग का नया Prediction, 23-24 दिसम्बर को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ | Meteorological Department New Prediction on Rain Rajasthan 23-24 December new western disturbance active | News 4 Social

7

Weather Update : मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। राजस्थान के कई जिलों में इस डेट को बारिश की संभावना है।

Weather Update : राजस्थान का मौसम लगातार बदल रहा है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। जिस वजह से ठंड लगातार बढ़ेगी। कई जिलों में ठंड कहर बरपा रही है। राजस्थान के इन जिलों में बर्फ जमी हुई देखने का मिल जा रही है। वैसे मौसम विज्ञानियों का मानना है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 दिसंबर को सूबे के कुछ जिलों में आंशिक बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। पर बारिश नहीं होगी। वहीं 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ से की वजह से कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

इन तीन संभाग में घने कोहरे की संभावना

राजस्थान के कई शहरों में अब हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। राज्य में कहीं-कहीं काफी घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में आगामी 2-3 दिन के दौरान कहीं-कहीं घना कोहरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें

Weather Update : बारिश पर मौसम विभाग का नया Prediction, 24 घंटे में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

जयपुर में शुक्रवार रात हो सकती है ठंड

जयपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार रात बेहद ठंडी रही। शुक्रवार सुबह तक यह ठंड बरकरार रही। पर अच्छी धूप की वजह से कुछ तापमान बढ़ गया। हो सकता है रात ठंड हो जाए। जयपुर का आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सीकर का मौसम अपडेट

सीकर में हवाएं थमने और बादल छाने के बाद मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 दिसंबर से सीकर के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। गुरुवार को फतेहपुर में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर को प्रदेश के कुछ भागों में आंशिक बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

weather update

e : राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, Photo में देखें मनमोहक दृश्य

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News