WAPCOS में ऑफिस असिस्टेंट समेत 29 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर तक बढ़ी
अगर आप जल एवं विद्युत परामर्श सेवाएं (WAPCOS) में नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। वैपकोस लिमिटेड ने भारत और विदेशों में बिजली ट्रांसमिशन, वितरण और सौर ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न…
अगर आप जल एवं विद्युत परामर्श सेवाएं (WAPCOS) में नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। वैपकोस लिमिटेड ने भारत और विदेशों में बिजली ट्रांसमिशन, वितरण और सौर ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए 29 पदों पर विशेषज्ञों की भर्ती निकाली है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब नजदीक आ गई है।
पहले आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 नवंबर कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे तय समय-सीमा के भीतर अपना सीवी (CV) कंपनी की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। यह भर्ती परियोजना-अवधि के आधार पर की जा रही है।
रिक्तियों का विवरण: भारत और विदेश
कुल 29 रिक्तियों में से 11 पद भारत में स्थित परियोजनाओं के लिए हैं, जबकि 18 पद अफ्रीका क्षेत्र की विदेशी परियोजनाओं के लिए रखे गए हैं।
भारत में उपलब्ध पद (11):
- ट्रांसमिशन विशेषज्ञ (1)
- सिविल विशेषज्ञ (1)
- प्रोक्योरमेंट और कॉन्ट्रैक्ट विशेषज्ञ (1)
- वरिष्ठ पर्यावरण व सामाजिक सुरक्षा विशेषज्ञ (1-1 पद)
- व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारी (1)
- पर्यावरण जांच अधिकारी (3)
- प्रोजेक्ट अकाउंटेंट (1)
- ऑफिस असिस्टेंट (1)
अफ्रीका में उपलब्ध पद (18):
- प्रोजेक्ट मैनेजर, रेजिडेंट प्रोजेक्ट मैनेजर, डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर, ट्रांसमिशन विशेषज्ञ, सोलर पावर प्लांट विशेषज्ञ, सामाजिक और लैंगिक विशेषज्ञ जैसे कई अन्य विशेषज्ञ पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता: आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
अनुभव: पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में 2 से 15 साल का अनुभव भी अनिवार्य है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 67 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए वैपकोस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
इनपुट: IANS



