Vladimir Putin News: मम्मी-पापा ने बेटे का नाम रखा व्लादिमीर पुतिन, सरकार बोली- बिल्कुल नहीं, तुरंत बदलो

81


Vladimir Putin News: मम्मी-पापा ने बेटे का नाम रखा व्लादिमीर पुतिन, सरकार बोली- बिल्कुल नहीं, तुरंत बदलो

स्टॉकहोम
दुनिया के लगभग सभी देशों में बच्चों का नाम किसी बड़ी शख्सियत के नाम पर रखना का चलन है। लेकिन, यूरोप का एक देश ऐसा भी है, जहां मां-बाप को अपने बच्चों का नाम रखने से पहले सरकार से मंजूरी लेनी होती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं यूरोपीय देश स्वीडन की। जहां की सरकार ने हाल में ही एक जोड़े को अपने बच्चे का नाम व्लादिमीर पुतिन रखने पर पाबंदी लगा दी है। सरकार ने इस बच्चे के मां-बाप को कोई दूसरा नाम सोचने की सलाह दी है।

व्लादिमीर पुतिन नाम पर लगाई रोक
रिपोर्ट के अनुसार, स्वीडन के टैक्स अधिकारियों ने एक जोड़े को अपने बेटे का नाम व्लादिमीर पुतिन रखने पर रोक लगा दी है। माता-पिता ने रूसी राष्ट्रपति के नाम पर अपने बेटे का नामांकरण करने का प्रस्ताव टैक्स एजेंसी को सौंपा था। स्वीडिस कानून के अनुसार, अगर बच्चे का नाम आपत्तिजनक है या अगर वे उस व्यक्ति के लिए असुविधा का कारण बन सकते हैं तो ऐसे नामों को प्रतिबंधित किया जा सकता है।

‘हम रूस में आतंकियों को नहीं चाहते…’ अफगान शरणार्थियों पर यह क्या बोल गए पुतिन?
माता-पिता को कोई दूसरा नाम सोचने की सलाह
स्वीडिस टैक्स एजेंसी ने व्लादिमीर पुतिन नाम को बैन करने के अपने फैसले पर आधिकारिक रूप से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। स्वीडन के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एसआर ने बताया कि यह जोड़ा दक्षिणी स्वीडन के लाहोम का रहने वाला है। इन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चे का कोई और नाम रखें।

navbharat times -Vladimir Putin News: अफगानिस्तान के वर्तमान हालात को पुतिन ने बताया ‘तबाही’, बोले- ताकत से लोकतंत्र नहीं थोपा जा सकता
अल्लाह, माइकल जैक्सन पर भी पाबंदी
स्वीडिस सरकार पहले ही अल्लाह, फोर्ड, माइकल जैक्सन, पिल्ज़नर, क्यू और टोकन सहित कई नामों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। इसका मतलब की इस देश में कोई भी माता-पिता अपने बच्चों का नाम इनमें से नहीं रख सकते हैं। 2007 में टैक्स एजेंसी एक माता-पिता को अपनी बच्ची का नाम मेटालिका रखने से मना किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलकर इसे मंजूरी दे दी थी।

navbharat times -व्लादिमीर पुतिन के हेलिकॉप्टर का Inside Video, देखें रूसी राष्ट्रपति का उड़खटोला अंदर से कैसा है
स्वीडन में बच्चों के लोकप्रिय नामों को जानें
2019 में स्वीडन में नए बच्चों के लिए सबसे लोकप्रिय नाम लुकास थे, इसके बाद लियाम और विलियम थे। वहीं, लड़कियों के लिए सबसे लोकप्रिय नाम एलिस, ओलिविया और एस्ट्रिड थे। वहां माता-पिता अपने बच्चों का नाम गूगल रख सकते हैं।

Putin Child

बच्चे को पुतिन का नाम रखने पर रोक



Source link