Virat Kohli: यहां धोनी वहां धोनी, जहां देखो वहां धोनी… विराट कोहली ने दिखाया माही का गजब रूप

189
Virat Kohli: यहां धोनी वहां धोनी, जहां देखो वहां धोनी… विराट कोहली ने दिखाया माही का गजब रूप


Virat Kohli: यहां धोनी वहां धोनी, जहां देखो वहां धोनी… विराट कोहली ने दिखाया माही का गजब रूप

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन फैंस के दिलों पर वह अभी भी राज करते हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, उनके साथ खेलने वाले विराट कोहली भी कैप्टन कूल को मैदान पर मिस करते हैं। हालांकि उन्हें जब भी मौका मिलता है वह धोनी पर प्यार जताने से नहीं चूकते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में किया जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

विराट कोहली आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के बाद ब्रेक पर हैं। पत्नी अनुष्का शर्मा के छुट्टियां बिता रहे कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पानी की बोतल की तस्वीर शेयर की। बोतल पर जो लेवल लगा था उस पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर थी। पानी के बोतल पर माही की तस्वीर देखकर कोहली काफी हैरान रह गए।

इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने जो कैप्शन लिखा वह भी कमाल का था। कोहली ने लिखा, ‘MSD हर जगह हैं।’ इसके साथ उन्होंने इमोजी के साथ धोनी को भी टैग भी किया।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में वनडे विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके बाद से टीम इंडिया की जर्सी की में फैंस उन्हें मैदान पर बहुत मिस करते हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं खुद विराट कोहली को भी उनकी कमी जरूर खलती होगी। कोहली कई मौकों पर कह चुके हैं वह धोनी को अपना मेंटॉर मानते हैं। धोनी की कप्तानी में ही कोहली ने सफलता झंडे भी गाड़े हैं।

आईपीएल में दिखेगा माही का जलवा

हालांकि धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखे हैं। धोनी की अगुवाई में सीएसके की टीम आईपीएल 2023 में पांचवीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सीएसके का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था।

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक सीएसके ने धोनी की ही कप्तानी में चार बार खिताब जीत चुकी है। सीएसके से आगे सिर्फ मुंबई इंडियंस हैं, जिसने रिकॉर्ड पांच बार ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है।

PAK vs ENG: पाकिस्तानी टीम में हुई मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री, अपनी फिरकी से इंग्लैंड को नचाने के लिए तैयार
navbharat times -Ind vs NZ 3rd T20 Live Streaming: हॉटस्टार और सोनी नहीं, OTT ऐप पर दिखेगा लाइव मैच, जानें फ्री में देखने का तरीका
navbharat times -Ind vs Nz Playing 11: सूर्य की ‘गर्मी’ से कैसे बचेगा न्यूजीलैंड? आज टीम इंडिया में होंगे 2 बड़े बदलाव, दिखेगा रफ्तार का सुल्तान!



Source link