Viral Video : पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता बिहार पुलिस का कॉन्सटेबल, हाथ जोड़कर माफी मांगता संदेश थाने का ASI

82
Viral Video : पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता बिहार पुलिस का कॉन्सटेबल, हाथ जोड़कर माफी मांगता संदेश थाने का ASI

Viral Video : पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता बिहार पुलिस का कॉन्सटेबल, हाथ जोड़कर माफी मांगता संदेश थाने का ASI

आरा : भोजपुर जिले में कथित अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक सिपाही वीडियो बनाने वाले शख्स के पैर पर गिरकर माफी मांग रहा है। बीच सड़क पर संदेश थाने की पुलिस जीप खड़ी है। सफेद शर्ट और जींस पहना एक शख्स गश्ती में निकले एक एएसआई बीपी आर्या और टीम के जवानों पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर धमकाते नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि ये वायरल वीडियो संदेश थाना क्षेत्र क है। हालांकि nbt.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पैर पर गिरकर माफी मांगने लगा सिपाही

एक तरफ सिपाही वीडियो बनाने वाले शख्स के पैर पर गिरकर माफी मांगते नजर आ रहा है। दूसरी तरफ एएसआई बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहा है। पैर पर गिरने वाले सिपाही का नाम सोनू बताया जा रहा था। इस वीडियो में चालक भी शामिल था। वीडियो में मीडियेटर की भी बात हो रही है। हालांकि संदेश थानाध्यक्ष दीपक झा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो पुराना है। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर पुलिसिया कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। भोजपुर पुलिस का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। अवैध वसूली के मामले में कई पुलिसकर्मी जेल तक की हवा खा चुके हैं। फिर भी जिले में अवैध वसूली थमने का नाम नहीं ले रहा है।

गिड़गिड़ाते नजर आया भोजपुर में ASI
संदेश थानाध्यक्ष दीपक झा कह रहे हैं कि वायरल वीडियो पुराना है। वीडियो में दिख रहा है कि संदेश थाना पुलिस की जीप बीच सड़क पर खड़ी है। इसी बीच एक व्यक्ति गश्ती में निकले एक एएसआई और टीम के जवानों पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर धमकाते नजर आ रहा है। उसने सफेद शर्ट और जींस पहनी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह वसूली में पकड़े जाने के बाद जमादार और सिपाही गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो बनाने वाला शख्स उनकी एक नहीं सुन रहा है। जमादार और सिपाही वीडियो को डिलीट करने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं। इस संदर्भ में भोजपुर के एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास भी आया है। इसकी सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

अनाज के साथ-साथ CCTV भी ले गए चोर
चरपोखरी में चोरों ने 380 बोरा गेंहूं चुरा लिया। अनाज गोदाम के सटे गैस सिलेंडर गोदाम में लगा सीसीटीवी कैमरा और उसका पूरा सिस्टम भी उखाड़ ले गए। गोदाम मालिक नगरी गांव निवासी बैजनाथ प्रसाद ने लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस गोदाम से सटे इंडेन गैस का भी गोदाम है और यहां रहने वाले सुरक्षा गार्ड को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

गड्ढे में डूबने से किसान की मौत
भोजपुर जिले के बहोरनपुर गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मृतक के भाई कामेश्वर राय ने बताया कि खेत से लौटने के दौरान पैर फिसल गया। जिससे वो पानी भरे गड्ढे में डूब गए। काफी देर बीत जाने के बाद जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान उनके शव को पानी भरे गड्ढे में पड़ा देखा गया।

फाइनेंस कंपनी के स्टाफ की हत्या
रोहतास के अमैठी में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उससे से 60 हजार रुपए भी लूट लिए गए। मृतक का नाम ऋषि कुमार था। जो भोजपुर जिले के चांदी थाने के भदवल गांव का निवासी था। बताया जाता है कि नोखा स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी जब मीटिंग के बाद कैश लेकर लौट रहा था। उसी दौरान अमैठी लॉक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक की डिग्गी से 60 हजार रुपए लूट लिए गए।

हथकड़ी में नामांकन के लिए पहुंचे कैदी
सासाराम न्यायालय के आदेश के बाद हथकड़ी पहने दो बंदियों ने नगर निगम के पार्षद पद के लिए नामांकन किया। दरअसल नगर परिषद से नगर निगम बना सासाराम का चुनाव दूसरे चरण यानी आगामी 20 अक्टूबर को है। जिसका नामांकन प्रक्रिया मेयर, उपमुख्य मेयर और पार्षद पद के लिए जारी है। इसी कड़ी में हथकड़ी लगे दो बंदी खेल भवन फजलगंज सासाराम परिसर में बने नामांकन केंद्र में पार्षद पद के लिए नामांकन किया। नामांकन करने वाले बंदी गुड्डू कुमार और अनिल कुमार सिंह अलग अलग वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। हथकड़ी के साथ पुलिस जवानों के बीच नामांकन केंद्र पहुंचे बंदियों को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News