सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

मनी लॉन्ड्रिंग मामला - कोर्ट ने दिया विजय माल्या की सम्पतियों को अटैच करने का आदेश

दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में कारोबारी विजय माल्या की संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया हैl आपको बता दें की दिल्ली के पटियाला हाउस…

मनी लॉन्ड्रिंग मामला - कोर्ट ने दिया विजय माल्या की सम्पतियों को अटैच करने का आदेश
दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में कारोबारी विजय माल्या की संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया हैl आपको बता दें की दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने फॉरेन एक्सचेंज रेग्युलेशन एक्ट (FERA) के उल्लंघन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह आदेश दिया हैl  किंगफ़िशर एयरलाइन्स का मालिक विजय माल्या 9000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी हैl माल्या मार्च 2016 से लंदन में रह रहा हैl उसके खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में भी मुकदमा चल रहा है l दिल्ली की अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 जुलाई की तिथि मुकर्रर की हैl विजय माल्या पर कितना कर्ज? विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइन्स पर 17 बैंकों का 6963 करोड़ रुपए का कर्ज हैl हालांकि, ब्याज मिलाकर यह कर्ज लगभग 9400 करोड़ रुपए से ज्यादा हैl आरोप है कि विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइन्स ने IDBI से मिले 900 करोड़ रुपए के लोन में से 254 करोड़ रुपए का निजी इस्‍तेमाल कियाl आपको बता दें, किंगफिशर एयरलाइन्स को 2012 में बंद कर दिया गया था और 2014 में फ्लाइंग परमिट भी रद्द किया गया थाl वोट डालना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार :विजय माल्या इससे पहले विजय माल्या कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों में वोट डालना चाहता था उसका कहना था की यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार हैl आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माल्या ने पहली बार 10 अप्रैल 2002 से नौ अप्रैल 2008 तक संसद के उच्च सदन में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया थाl अपने प्रत्यर्पण से जुड़े मुकदमे की सुनवाई के सिलसिले में वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत पहुंचे माल्या ने अदालत के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘कर्नाटक में वोट डालना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि मैं यहां हूं और यात्रा नहीं कर सकताl ’ विजय माल्या को दोबारा एक जुलाई 2010 को राज्यसभा के लिए चुना गयाl हालांकि, 30 जून 2016 को अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने पांच मई 2016 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. वह मार्च 2016 से ब्रिटेन में हैंl vijay mallya money laundering case 1 जब कर्नाटक चुनाव पर माल्या की राय  पूछी गयी तो वह बोला ‘मैं राजनीति पर करीबी से नजर नहीं रख पा रहा हूं, लिहाजा (चुनावों पर) मेरी कोई राय नहीं हैl आपको बता दें की आगामी 12 मई को 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैंl दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बैंको के 9000 करोड़ का लोन न चुकाने के मामले में आरोपी विजय माल्या की संपत्तियां जब्त करेगाl ईडी यह कार्रवाई क्रिमिनल प्रोसिजर कोड सेक्शन-83 के तहत होगीl
विषयदिल्ली
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →