Vijay Lal Yadav: जानिए कौन हैं निरहुआ के भाई विजय लाल यादव, कभी अखिलेश ने बनाया था राज्य मंत्री

135

Vijay Lal Yadav: जानिए कौन हैं निरहुआ के भाई विजय लाल यादव, कभी अखिलेश ने बनाया था राज्य मंत्री

लखनऊ: आजमगढ़ से नवनिर्वाचित सांसददिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) दुखी हैं। 26 जून को जारी हुए लोकसभा उप चुनाव में निरहुआ से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) पर जीत दर्ज की है। इसके बाद से लगातार वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिल रहे हैं और बधाई स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन, गुरुवार को आई एक खबर ने उन्हें हिलाकर रख दिया है। सूचना आई कि लखनऊ के पास बाराबंकी में उनके बड़े भाई और बिरहा गायक विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) की फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भयानक कार दुर्घटना में विजय लाल यादव के घायल होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विजय लाल यादव भोजपुरी के जाने-माने गायक हैं। बिरहा गायन के क्षेत्र में उन्हें महारत हासिल है। विजय लाल को भोजपुरी का बिरहा सम्राट तक कहा जाता है। उनके छोटे भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी अपने गायन करियर की शुरुआत बिरहा गायन से ही की थी। बाद में उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। इसके बाद बड़े भाई की तरह राजनीति में आ गए। विजय लाल ने अपनी राजनीति समाजवादी पार्टी के साथ ही है। दो भाइयों के अलग-अलग पार्टियों में रहने के बाद भी दोनों के बीच किसी प्रकार के मनमुटाव जैसी स्थिति नहीं है।

निरहुआ के प्रेरणा रहे हैं विजय लाल
विजय लाल यादव छोटे भाई दिनेश लाल यादव के लिए प्रेरणा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें भोजपुरी सिनेमा में आने को प्रेरित किया। विजय लाल लंबे समय से लोक गायकी से जुड़े रहे हैं। वे बिरहा गायकी में जाना माना नाम हैं। उन्हें मुलायम सिंह यादव ने भी सम्मानित किया था। समाजवादी पार्टी से लंबे समय से उनका जुड़ाव रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते और पार्टी के मंचों पर उन्हें हमेशा देखा जाता रहा है। पार्टी के प्रचार के लिए भी वे कई बिरहा गा चुके हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल उठाते और तंज करते उनका बिरहा खूब सुना और पसंद किया जाता है।

खुद को बताते रहे हैं सपा का सच्चा सिपाही
विजय लाल खुद को समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही बताते रहे हैं। लोकसभा उप चुनाव 2022 के दौरान भी आजमगढ़ में उन्होंने धर्मेंद्र यादव के लिए प्रचार किया था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के समय वे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगते दिखे थे। उन्होंने दोनों ही बार कहा था कि मेरा आशीर्वाद निरहुआ के साथ है, लेकिन समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। पार्टी उम्मीदवार को जिताने के लिए वोट मागूंगा।

बिरहा गायन में है बड़ा नाम
भोजपुरी बिरहा गायन के क्षेत्र में उनका काफी बड़ा नाम है। उनका बिरहा, पिया परदेशी, पढ़ रे भाई, पाकिस्तान को ललकार, पचरंगी बिरहा जैसे गाने खासे पसंद किए जाते हैं। उनके दुर्घटना की सूचना मिलते ही दिनेश लाल यादव निरहुआ ने छोटे भाई प्रवेश लाल और अन्य सहयोगियों को उनके पास भेजा है। गाजीपुर से आने वाले विजय लाल और दिनेश लाल के बारे में सूचना मिलते ही उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना उनके प्रशंसक कर रहे हैं।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News