3:28
वीडियो · राजनीति राकेश टिकैत के आंसुओं का किसान आंदोलन पर क्या असर हुआ? How did Rakesh Tikait's tears affect farmers?
राकेश टिकैत के आंसुओं का किसान आंदोलन पर क्या असर हुआ? | How did Rakesh Tikait's tears affect the farmers movement?
किसान आंदोलन में गणतंत्र दिवस के दिन हंगामे के बाद से खाली खाली चल रहे यूपी गेट पर शुक्रवार को नजारा बदला हुआ था। एक बार फिर मेरठ एक्सप्रेस वे पर किसानों की भारी भीड़ उमड़़ आई। एक किलोमीटर तक सिमट चुके किसानों ट्रैक्टर और तंबू शुक्रवार को फैलकर करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गए। गुरुवार को जिन किसानों ने अपने तंबू उखाड़ने शुरू कर दिए थे, शुक्रवार की सुबह दोबारा से उनपर तिरपाल तनने लगा था। मंच के सामने भी जहां मुश्किल से सौ लोग रह गए थे, शुक्रवार को यह संख्या बढ़ कर हजार के पार हो गई।
Artist: @AShamaluevMusic