3:15
वीडियो · बिहार नीतीश कुमार बिहार के कितने बार CM बने हैं? | How many times has Nitish Kumar become CM of Bihar?
नीतीश कुमार बिहार के कितने बार CM बने हैं? | How many times has Nitish Kumar become CM of Bihar?
बिहार की राजनीति में एक ऐसा नाम है जो 4 दशक से भी अधिक समय से प्रासंगिक बना हुआ. पिछले डेढ़ दशक से वह शख्स बिहार की राजनीति में एकछत्र राज कर रहा है और उसकी सियासत को हिलाने में विरोधी बीते 15 साल से लगे हुए हैं. लेकिन यह समाजवादी नेता आज भी जनता के बीच में अपनी छवि और व्यक्तित्व को मजूबती से साफ बनाए हुए है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की. सरल स्वभाव, शांत व्यक्तित्व, ओजस वक्ता और काम करने में विश्वास रखना यह नीतीश कुमार की पहचान है और विरोधी भी गाहे-बगाहे इस बात के कायल है.
Artist: @AShamaluevMusic