1:31
वीडियो · धर्म जानिए नवरात्रि से जुड़ी ये दिलचस्प बातें | Navratri Interesting Facts
नवरात्रि भारत के बड़े त्योहारों में से एक है. इसे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है. यह पर्व पूरे 9 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है.
नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना है. नव का अर्थ है नौ और रात्रि का मतलब होता है रात. इस त्योहार में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि सभी 9 शक्तियां देवी में निवास करती हैं और वह सभी मिलकर मां दुर्गा बनाने के लिए एक होती है.