3:34
वीडियो · इतिहास भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली क्यों बदली गई थी? Delhi changed from Kolkata, the capital of India
भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली क्यों बदली गई थी? Why was Delhi changed from Kolkata, the capital of India?
अंग्रेज जब भारत पर राज करते थे, तब भारत की राजधानी कोलकाता थी। गरमियों में उनके वायसराय शिमला चले जाते थे। 1905 में बंगाल विभाजन के बाद वहां अंग्रेजों के विरुद्ध भावनाएं भड़कीं। अब अंग्रेज वहां से दूर कहीं राजधानी बनाकर शासन चलाना चाहते थे। उस समय भारत के वायसराय रहे लॉर्ड हार्डिंग ने शिमला से 1911 में लंदन में सुझाव भेजा कि भारत की राजधानी दिल्ली बनाने की इजाजत दी जाए। इसके पीछे मूल कारण यह भी था कि पुराने जमाने में दिल्ली कई राजाओं की राजधानी रह चुकी थी। दिल्ली और शिमला में दूरी भी कम थी।उनकी बात मान ली गई। तब इंग्लैंड के राजा किंग जॉर्ज पंचम ने आज के ही दिन यानी 12 दिसंबर 1911 को दिल्ली में नई राजधानी की नींव रखी। पुरानी दिल्ली के साथ-साथ नई दिल्ली को बनाने में 20 साल लगे और फिर 13 फरवरी 1931 को विधिवत दिल्ली राजधानी बनी
Artist: @AShamaluevMusic