1:30
वीडियो · धर्म विवाहित #महिलाएं क्या पीला #चंदन का तिलक लगा सकती हैं? Married #women apply yellow sandalwood tilak
भारत में प्राचीन समय से ही माथे पर तिलक लगाने की परंपरा रही है. शादी , विवाह या किसी विशेष पूजा के समय माथे पर तिलक लगाया जाता है. तिलक लगाने के लिए 12 स्थान बताए जाते हैं. जिनमें सिर, ललाट, कंठ, हृदय, दोनों बाहुं, बाहुमूल, नाभि, पीठ, दोनों बगल में में तिलक लगाया जाता है. तिलक कुमकुम या चंदन आदि का लगाया जाता है. तिलक लगाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी विद्यमान रहते हैं. ऐसा माना जाता है कि तिलक लगाने से हमारे मस्तिष्क को शीतलता मिलती है. इसके साथ ही तिलक लगाने से निराशा या उदासीनता से छुटकारा मिलता है. तिलक विभिन्न द्रवों के लगाए जाते हैं. जिनका अपना अलग-अलग महत्व भी होता है. तिलक कई प्रकार के होते हैं जैसे – मृतिका, भस्म, चंदन, रोली, केसर, सिंदूर, कुंकुम, गोपी इत्यादी. इसी तरह से चंदन के तिलक का भी विशेष महत्व होता है. चंदन भी कई तरह का होता है, जैसे रक्त चंदन, सफेद चंदन या पीला चंदन. विवाहित महिलाएं भी पूजा के समय या किसी विशेष अवसर पर माथे पर तिलक का प्रयोग करती हैं. विवाहित महिलाओं द्वारा भी पीला चंदन का तिलक लगाया जा सकता है.
Read This - https://news4social.com/can-married-women-apply-yellow-sandalwood-tilak/