मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
जानिए क्या है ऑपरेशन ग्रीन योजना? | Know what is Operation Green Scheme?3:26 वीडियो · इकोनॉमी

जानिए क्या है ऑपरेशन ग्रीन योजना? | Know what is Operation Green Scheme?

📅 13 फ़रवरी 2021, 19:12 IST· ⏱ 3:26·News4Social वीडियो डेस्क

जानिए क्या है ऑपरेशन ग्रीन योजना? | Know what is Operation Green Scheme?
केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आपरेशन ग्रीन योजना संचालित की गई है। इसके तहत उत्पादकों को फल एवं सब्जियों का उचित मूल्य दिलाने के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना में टमाटर, प्याज व आलू के साथ ही सभी फल व सब्जियों के अधिक उत्पादन होने पर बाजारों में परिवहन के माध्यम से भेजने पर कुल लागत का 50 फीसद अनुदान के रूप में किसानों को मिलेगा। यहीं नहीं इस योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा जो फल या सब्जी को कोल्ड स्टोरेज में या अन्य किसी वेयरहाउस में भंडारित करेंगे। उनके लिए भंडार शुक्ल की कुल लागत का 50 फीसद अनुदान की व्यवस्था की गई है।
Artist: @AShamaluevMusic

Subscribe on YouTube