मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
‘कश्मीरी पंडितो का कसाई’ कहा जाने वाला बिट्टा कराटे कौन है? | Kashmiri Pandits3:53 वीडियो · देश

‘कश्मीरी पंडितो का कसाई’ कहा जाने वाला बिट्टा कराटे कौन है? | Kashmiri Pandits

📅 31 अगस्त 2020, 12:01 IST· ⏱ 3:53·News4Social वीडियो डेस्क

‘कश्मीरी पंडितो का कसाई’ कहा जाने वाला बिट्टा कराटे कौन है? | Who is Bitta Karate called 'Kashmiri Pandit's Butcher'?

जम्मू-कश्मीर में जब भी हालात ख़राब हुए हैं, तो सन् 1990 को ज़रूर याद किया जाता है। ऐसा क्या हुआ था घाटी में, जो आज कश्मीर की तुलना उसी दौर से की जा रही है, जिस दौर में कश्मीरियों (पंडित) को घाटी से पलायन करना पड़ा था। आज के मजमून में मैं आपको उस गाथा से रूबरू करवाऊँगा जो कश्मीर के माज़ी का सबसे दर्दनाक सत्य है। जिस पर विचार विमर्श तो खूब किए जाते हैं, लेकिन उस विमर्श को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया।कश्मीर के श्रीनगर के गुरु बाज़ार में फ़ारुक़ अहमद डार नाम के एक शख़्स का घर है। इन हज़रत की धर्म पत्नी असबाह आरज़ूमंद ख़ान कश्मीरी ब्यूरोक्रेट हैं। फ़ारुक़ का दूसरा नाम बिट्टा कराटे है। बिट्टा वहीं खूँखार आतंकवादी है जिसने 1990 के विद्रोह में 20 से अधिक कश्मीरी पंडितों की हत्या की थीं।
Artist: @AShamaluevMusic

Subscribe on YouTube