3:04
वीडियो · कोरोना वायरस चीन में पाया गया नया G4 वायरस एक नए pandemic की शुरुआत तो नहीं है? | New G4 virus found in China
चीन में पाया गया नया G4 वायरस एक नए pandemic की शुरुआत तो नहीं है? | New G4 virus found in China
चीन से निकले कोरोना वायरस से पूरी दुनिया थमी हुई तो दूसरी ओर चीन में ही एक अन्य वायरस के बारे में पता चला है, जिसके बारे में वैज्ञानिक समुदाय दावा कर रहा है कि यह एक और वैश्विक महामारी का कारण बन सकता है। दरअसल, चीन में सुअरों के बीच पाए जा रहे फ्लू वायरस का एक नया प्रकार सूअर उद्योग से जुड़े कर्मचारियों को तेजी से प्रभावित कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस वायरस में वैश्विक महामारी फैलाने वाले विषाणु जैसी सारी अनिवार्य विशेषताएं हैं।शोधकर्ताओं ने चीन के सूअरों में इंफ्लुएंजा के एक नए स्ट्रेन का पता लगाया है जो मनुष्यो में संचरित होने में सक्षम है और एक अन्य वैश्विक महामारी का रूप ले सकता है।
Artist: @AShamaluevMusic