3:43
जानिए क्या है स्टैंड अप इंडिया योजना? | Know what is stand up india scheme?
जानिए क्या है स्टैंड अप इंडिया योजना? | Know what is stand up india scheme?
स्टैंड अप इंडिया योजना नरेंद्र मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत समाज के दलित, पिछड़े और सभी वर्ग की महिलाओं को एक सफल कारोबारी बनने की दिशा में प्रेरित करते हुए यथासंभव आर्थिक सहयोग देने की पहल की जाती है। केन्द्र में दूसरी बार सत्तारूढ़ हुई नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी पहली पारी में ही वर्ष 2016 में इस योजना की शुरुआत की थी। कमोबेश ऐसी ही विभिन्न लोकप्रिय योजनाओं के चलते जनमानस में अपनी गहरी पैठ बना चुकी इस सरकार ने दूसरी बार सत्तारूढ़ होने के पश्चात उन सभी योजनाओं को गति दी है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों और आधी आबादी को लाभ मिलने वाला है।
Artist: @AShamaluevMusic