3:15
वीडियो · कोरोना वायरस भारत में नियंत्रण के बाद क्यों बेकाबू होता जा रहा है कोरोना वायरस? | Uncontrollable Corona in India
भारत में नियंत्रण के बाद क्यों बेकाबू होता जा रहा है कोरोना वायरस? | Why Corona virus is becoming uncontrollable after control in India?
कोरोना वायरस की वजह से ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया बुरी तरह से प्रभावित हुई. जिसको रोकने के लिए लगभग सभी देशों की सरकारों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी. भारतीयों को भी कोरोना वायरस से बचने के लिए काफी लंबे समय तक लॉकडाउन को सहारा लेना पड़ा था. जिसके बाद कोरोना वायरस काबू में आता हुआ दिखा रहा था. जिसके बाद धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई. लेकिन एक समय पर पूरी तरह से नियंत्रण में दिखने वाले कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ गए हैं. सबसे बड़े आश्चर्य की बात ये है कि कोरोना वैक्सीन के आने के बाद इस तरह मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसके साथ ही कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है.