मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
जानिए हिन्दू धर्म में क्या है भगवान विश्वकर्मा पूजा का महत्त्व? Importance of Lord Vishwakarma Puja?3:23 वीडियो · धर्म

जानिए हिन्दू धर्म में क्या है भगवान विश्वकर्मा पूजा का महत्त्व? Importance of Lord Vishwakarma Puja?

📅 18 सितम्बर 2020, 10:25 IST· ⏱ 3:23·News4Social वीडियो डेस्क

जानिए हिन्दू धर्म में क्या है भगवान विश्वकर्मा पूजा का महत्त्व? | Know what is the importance of Lord Vishwakarma Puja in Hinduism?

हमारे हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माणकर्ता या शिल्पकार माना जाता है. भगवान विश्वकर्मा को ही विश्व का पहला इंजीनियर भी कहा जाता है. इसके साथ ही साथ विश्वकर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता है. विश्वकर्मा पूजा इस साल 17 सितंबर को मनाई जा रही है। दरअसल इस बार 16 सितंबर को शाम 7 बजकर 23 मिनट पर संक्रांति है, इसलिए विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को ही मनाई जाएगी. यह पूजा खासकर देश के पूर्वी प्रदेशों में मनाई जाती है, जैसे असम, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, ओड़िशा, बिहार, झारखंड। कहते हैं कि विश्वकर्मा ने ही ब्रह्मा जी की सृष्टि के निर्माण में मदद की थी और पूरे संसार का नक्शा बनाया था. आपको बता दें कि हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा (vishwakarma puja) विशेष रूप से की जाती है
Artist: @Calming Meditation Music

Subscribe on YouTube