वीडियो · स्वास्थ्य दिवाली की सुबह यूपी में 2 बड़े हादसे: कार बनी आग का गोला, खाई में गिरी बस | 9 मौतें
दिवाली की अगली सुबह (9 नवंबर 2026) उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसों में 9 लोगों की जान चली गई।
मुज़फ़्फ़रनगर: पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर जागाहेड़ी के पास सुबह क़रीब 5 बजे, 6 लोगों से भरी तेज़ रफ़्तार कार बेकाबू होकर पलटी और उसमें आग लग गई। सभी 6 लोगों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया, इनमें एक बच्चा भी शामिल है। सुनिए एसएसपी सूरज कुमार राय का बयान।
लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 55-60 यात्रियों से भरी निजी बस क़रीब 15 फ़ीट गहरी खाई में पलट गई। 3 लोगों की मौत, कई घायल। दमकल ने एक बच्चे समेत 15-16 यात्रियों को निकाला। यात्रियों ने ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप लगाया है (पुष्टि नहीं)। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए और एक्सप्रेस-वे पर गश्त बढ़ाने को कहा।
स्रोत और वीडियो: IANS · एंकर की आवाज़ AI से बनी है।
रफ़्तार और लापरवाही पर लगाम कब लगेगी? अपनी राय कमेंट करें और News 4 Social को सब्सक्राइब करें।