वीडियो · स्वास्थ्य शादियों वाला गाना 'पिया घर आवेंगे' कैलाश खेर ने पिता के आख़िरी पलों पर लिखा था 💔 #shorts
शादियों में बजने वाला गाना 'आज मेरे पिया घर आवेंगे' असल में कैलाश खेर ने अपने पिता के आख़िरी पलों पर लिखा था। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने बताया, "जब वो गुज़र रहे थे, परमात्मा में विलीन हो रहे थे, तब उनकी जो आनंद की अवस्था थी, उस अवस्था से ये गाना हमारे हृदय में आया था।"
सोशल मीडिया पर अफ़वाह है कि ये गाना उनकी मां के लिए था। इस पर कैलाश बोले, "मां तो मेरी ज़िंदा थीं... पिताजी 2008 में गए, मां 2012 में गईं।" उनके मुताबिक़ आज लोग अपनी शादियों में यही गाना गाकर जश्न मनाते हैं और ये बहुत ख़ुशी की बात है।
क्या आपको पता था इस गाने के पीछे की ये कहानी? कमेंट में बताइए।
वीडियो: IANS
इस वीडियो की आवाज़ (वॉइसओवर) AI से बनाई गई है।