3:03
वीडियो · देश राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना का उद्देश्य और महत्व | National Human Rights Commission
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना का उद्देश्य और महत्व | Objective and importance of establishment of National Human Rights Commission
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ( National Human Rights Commission- NHRC ) एक स्वतंत्र संस्था है. इसकी स्थापना का उद्देश्य देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है. इसकी स्थापना मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के तहत 12 अक्टूबर , 1993 में की गई थी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में 9 सदस्य होते हैं. 1 अध्यक्ष , 4 पदेन सदस्य तथा नियुक्त 4 सदस्य होते हैं. इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बनी उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा की जाती है.