2:06
वीडियो · इतिहास ताजमहल के 22 कमरों का रहस्य क्या है ? | Taj Mahal rooms Secret Tejo Mahalya #tajmahal
ताजमहल की खुबशुरती के साथ ही इसके साथ काफी विवाद भी जुड़े हुए हैं. इसका सबसे बड़ा रहस्य यह है कि इसमें 22 कमरे हैं. जो काफी लंबे समय से बंद हैं. ऐसा कहा जाता है कि इन कमरों में गैर मुस्लिमों को जाने की अनुमति नहीं है. इन 22 कमरों का निरक्षण करने के लिए इन्हें आखरी बार 1934 में खोला गया था. उस समय इनका निरक्षण किया गया था.लेकिन उसके बाद इनको फिर से बंद कर दिया गया. इस मामले में कुछ इतिहासकारों का मानना है कि ताजमहल के मुख्य मकबरे और चमेली के फर्श के नीचे 22 कमरे बने हुए हैं. चमेली फर्श से यमुना किनारे जाने के लिए 2 सिढ़ीयां भी बनी हुई हैं. इन सिढ़ीयों को ऊपर लोहे का जाल बनाकर बंद कर दिया गया. ऐसा माना जाता है कि 40-50 साल पहले तक यहां जाने का यह रास्ता खुला होता था. लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया.
Read This - https://news4social.com/what-is-the-secret-of-the-22-rooms-of-the-taj-mahal/