मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
क्या है राष्ट्रीय डिजीटल साक्षरता मिशन? | What is National Digital Literacy Mission?3:25 वीडियो · टेक्नोलॉजी

क्या है राष्ट्रीय डिजीटल साक्षरता मिशन? | What is National Digital Literacy Mission?

📅 25 सितम्बर 2020, 10:20 IST· ⏱ 3:25·News4Social वीडियो डेस्क

क्या है राष्ट्रीय डिजीटल साक्षरता मिशन? | What is National Digital Literacy Mission?

भारत को डिजिटल इंडिया बनाने के लिए केंद्र सरकार पुरजोर कोशिश में लगी हुई है। सरकार की मानें तो डिजिटल इंडिया तैयार करने से पहले देश के लोगों को डिजीटली साक्षर करना बहुत जरूरी है और इसलिए सरकार देशवासियों को डिजिटल साक्षर बनाएगी।डिजिटल इंडिया अभियान के तहत तेजी से डिजिटल इकोनॉमी बनने की तरफ बढ़ रहे देश में अब एक पूर्णकालिक डिजिटल शिक्षा नीति की भी जरूरत महसूस होने लगी है। शिक्षा क्षेत्र पर काम कर रहे विशेषज्ञों और कंपनियों का मानना है कि सरकार के डिजिटल साक्षरता अभियान या राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन इस दिशा में काम तो कर रहे हैं। परंतु स्कूलों के स्तर पर डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक पूर्ण नीति की आवश्यकता है।
Artist: @AShamaluevMusic

Subscribe on YouTube