3:08
वीडियो · Social Media News ग्रेटा थनबर्ग कौन है जो किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है? | Greta Thenberg supporting the farmer?
ग्रेटा थनबर्ग कौन है जो किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है? | Who is Greta Thenberg supporting the farmer movement?
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने स्वीडिश ऐक्टिविट ग्रेटा थनबर्ग की ओर से ट्वीट किए डॉक्युमेंट की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ 'दंगा टूलकिट' बनाने को लेकर एफआईआर हुई। पुलिस इस टूलकिट को बनाने वालों तक पहुंचना चाहती है। उसका दावा है कि अब डिलीट कर दी गई शुरुआती टूलकिट में जनवरी और फरवरी के महीने में दिल्ली के भीतर अराजकता फैलाने की विस्तृत योजना थी। स्पेशल कमिश्नर प्रवीर रंजन ने कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि यह टूलकिट एक प्रो-खालिस्तानी संस्था ने बनाई है।" उन्होंने कहा कि "ऐसा प्रतीत होता है कि इस टूलकिट का मकसद विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक समूहों के बीच नफरत फैलाना और भारत सरकार के खिलाफ माहौल बनाना था।"
Artist: @AShamaluevMusic