मंगलवार, 25 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
उत्तरप्रदेश में 'मिले मुलायम कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम’ का नारा क्यों लगा था?3:58 वीडियो · राजनीति

उत्तरप्रदेश में 'मिले मुलायम कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम’ का नारा क्यों लगा था?

📅 6 अगस्त 2020, 14:47 IST· ⏱ 3:58·News4Social वीडियो डेस्क

उत्तरप्रदेश में 'मिले मुलायम कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम’ का नारा क्यों लगा था? | Why was the slogan of 'Mile Mulayam Kanshi Ram, Hawa Mein Ud Gaye Jai Shri Ram' said in Uttar Pradesh?

राम मंदिर लहर से 1991 में कल्याण सिंह की अगुवाई में भाजपा उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज़ हुई थी. उस वक़्त भाजपा को कुल 415 में से 221 सीटें मिली थीं. साल 1992 में जब बाबरी मस्जिद तोड़ी गई, उसके बाद 1993 में सपा-बसपा ने भाजपा को रोकने के लिए हाथ मिलाने का फ़ैसला किया था. 1993 के विधानसभा चुनावों में बसपा और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़े थे. इस दोनों दलों ने नारा दिया था- 'मिले मुलायम कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्री राम.' इन दोनों पार्टियों को चुनाव में जीत मिली और मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने. हालांकि, 1995 में मायावती ने गठबंधन से अपना हाथ खींच लिया और मुलायम सिंह की सरकार अल्पमत में आ गई थी

Artist: @AShamaluevMusic

Subscribe on YouTube