Video: भारती सिंह ने ‘हुनरबाज’ में दिखाई बेटे की पहली झलक, Mithun Chakraborty ने दिया आशीर्वाद
भारती सिंह (Bharti Singh) जब हाल ही ‘हुनरबाज: देश की शान’ (Hunarbaaz: Desh Ki Shaan) में वीडियो कॉल के जरिए जुड़ीं और अपने बेटे की झलक दिखाई तो सबकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) से लेकर परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और करण जौहर (Karan Johar) तक ने भारती और हर्ष को पैरंट्स बनने पर बधाई दी।
भारती सिंह इस वक्त वक्त मैटरनिटी लीव पर हैं और अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ वक्त बिता रही हैं। भारती ने 3 अप्रैल को एक बेटे को जन्म दिया था। तब से वह और हर्ष (Harsh Limbachiyaa) मिलकर बेबी का ख्याल रख रहे हैं। भारती डिलीवरी के एक दिन पहले तक ‘हुनरबाज: देश की शान’ और ‘द खतरा खतरा शो’ के लिए शूट कर रही थीं। लेकिन अब उन्हें ‘हुनरबाज’ में ऐक्ट्रेस सुरभि चंदना ने रिप्लेस कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि भारती अभी से अपने इस शो को मिस करने लगी हैं।
भारती जब वीडियो कॉल के जरिए ‘हुनरबाज: देश की शान’ से जुड़ीं तो चहक उठीं। मेकर्स ने एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, सुरभि चंदना से भारती के बारे में कुछ कहते हैं और तभी स्क्रीन पर भारती दिख जाती हैं। वीडियो में मिथुन दा कहते दिख रहे हैं, ‘सुरभि मेरी जिंदगी को अभी तक जिसने ह*** किया था, उसे बच्चा हो गया है ना तो वह घर पर है। शांति से है और मैं भी शांति से हूं।’ मिथुन दा की यह बात सुनकर जैसे ही सुरभि उनके पास जाती हैं तो स्क्रीन पर भारती नजर आती हैं।
भारती ने की मिथुन दा की खिंचाई
वह मिथुन दा से कहती हैं, ‘इधर में बच्चे के साथ खेल रही हूं और उधर आपका अपना खेल जारी है। क्या कर रहे हो सर आप। ये लड़की (सुरभि चंदना) आप से कम से कम 62 साल छोटी होगी।’ तब मिथुन कहते हैं-बंदर कितना भी बूढ़ा हो जाए, गुलाटी मारना नहीं भूलता। इतना सुनकर भारती जो बोलती हैं, सभी की हंसी छूट जाती है।
भारती ने दिखाई बेटे की झलक, करण जौहर ने गाई लोरी
इसके बाद भारती सिंह सभी को अपने बेटे की झलक दिखाती हैं। हालांकि इस दौरान वह बेटे का चेहरा छुपाए रखती हैं। सब लोग भारती को बधाई देते हैं। करण जौहर भी बधाई देते हैं और फिर भारती के बेटे के लिए ‘लकड़ी की काठी’ गाना अपने ही अंदाज में गाते हैं। अंदाज ऐसा होता है कि हंसते-हंसते सबके पेट दुख जाते हैं। जब परिणीति, भारती से पूछती हैं कि बच्चा ठीक तो है ना? तो भारती बेटे को पुचकारते हुए कहती हैं-कोई नहीं, कोई नहीं बेटा आपने इतना सहा है ना। आपको मामू ही लॉन्च करेंगे।’ ‘हुनरबाज: देश की शान’ का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ग्रैंड फिनाले 16-17 अप्रैल को रात 9 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।