Video: रणवीर सिंह ने जब दिया था पहला ऑडिशन, उनकी ऐक्टिंग पर खूब हंसे थे सभी कंटेस्टेंस

88
Video: रणवीर सिंह ने जब दिया था पहला ऑडिशन, उनकी ऐक्टिंग पर खूब हंसे थे सभी कंटेस्टेंस


Video: रणवीर सिंह ने जब दिया था पहला ऑडिशन, उनकी ऐक्टिंग पर खूब हंसे थे सभी कंटेस्टेंस

Archana Kumari Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Aug 25, 2021, 2:51 PM

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल में अपनी मां के बर्थडे पर जमकर डांस किया, जिसके कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हैं। रणवीर सिंह के ये वीडियो उनके पहले ऑडिशन वाले वीडियो की याद दिला रहे, जिसमें उनके फनी अंदाज पर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स जोर से हंस पड़े थे।

 

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज बॉलिवुड के उन टॉप स्टार्स में शुमार हैं, जिनकी दुनिया दीवानी है। साल 2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले रणवीर ने बॉलिवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं, जिनमें ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गली बॉय’, ‘सिम्बा’, ‘पद्मावत’ जैसी और भी कई नाम शामिल हैं। यहां हम रणवीर सिंह के उस ऐक्ट की बात करने जा रहे हैं, जब उन्होंने फिल्मों में एंट्री नहीं मारी थी। रणवीर के कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वह अपने पापा और मां के साथ झूमकर डांस करते दिख रहे। ये वीडियोज़ रणवीर के इस फर्स्ट ऑडिशन वाले वीडियो की याद दिला रहे, जिसमें उनके फनी अंदाज को देखकर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स जोर से हंस पड़े थे। इस वीडियो को आप चाहे जितनी बार देख लें आपकी हंसी छू जाएगी।

करियर के शुरुआत में रणवीर सिंह को भी काफी स्ट्रगल करना पड़ा है। ऑडिशन देने वालों की भीड़ में रणवीर सिंह भी होते थे। रणवीर के पहले ऑडिशन का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया है, जिसे देखकर इतना तो कहा ही जा सकता है कि उनका अंदाज पहले भी वही था जैसा आज है। बस पर्सनैलिटी में जबरदस्त चेंज आया है। इस ऑडिशन वीडियो में रणवीर काफी दुबले-पतले दिख रहे हैं, डेनिम के साथ चेक शर्ट पहन रखी है उन्होंने और चेहरे पर हल्की सी दाढ़ी है।

इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो कहा ही जा सकता है कि रणवीर शुरू से ही भीड़ से अलग थे। आज भी वह अपने अलग अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहते हैं, फिर चाहे ऐक्टिंग हो या उनका ड्रेसिंग सेंस। हाल ही में अपनी मां अंजू भवनानी के बर्थडे पर भी उन्होंने शर्ट उतारकर सैंडो में धमाकेदार डांस किया। अपने पापा के साथ वह ‘खलबली’ गाने पर खूब झूमते दिखे।


वीडियो में कई यंग्सटर्स अपने-अपने अंदाज में ऑडिशन देने के लिए कैमरे के सामने आते हैं। इसके बाद बारी आती है रणवीर सिंह की। रणवीर इस वीडियो में जैसे ही कैमरे के सामने अपना हुनर दिखाते हैं, वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स जमकर ठहाके लगाते नजर आते हैं। शायद उस वक्त किसी को नहीं पता हो कि रणवीर कितनी लंबी रेस का घोड़ा बनने की तैयारी कर रहे हैं। अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात के सीधे-सादे लड़के के रोल में वह सबसे फिट रहे।

पढ़ें: रणवीर सिंह और कास्टिंग काउच वाली वो शाम

हालांकि, कॉलेज टाइम में रणवीर सिंह एक जानी-मानी विज्ञापन एजेंसी के साथ काम कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने ऐक्टिंग में कदम रखने का फैसला लिया था। ऱणवीर सिंह को करियर के इस मुकाम तक आने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा है। वह उन ऐक्टर्स की लिस्ट में भी हैं, जिन्हें कास्टिंग काउच की परेशानी से गुजरना पड़ा था। रणवीर ने सिमी ग्रेवाल को दिए अपने इंटरव्यू में यह किस्सा सुनाया था।

रणवीर ने बताया था कि वह शख्स तब वह एक स्मॉल टाइम कास्टिंग एजेंट हुआ करता था। एक शाम उसने उन्हें अपने कमरे पर बुलाया और उनकी तस्वीरें देखने के बाद उनके सामने ऑफर रखना शुरू कर दिया। रणवीर से उसने पूछा था कि वह हार्ड वर्कर हैं या स्मार्ट वर्कर? रणवीर ने पहले तो जवाब में कहा- दोनों का कॉम्बिनेशन, लेकिन फिर उसने कहा- डार्लिंग बी स्मार्ट, बी सेक्सी, जो सेक्सी है वो आगे निकल जाता है। रणवीर ने बताया था कि उस शख्स ने जो कुछ कहा वह काफी गंदा था और उनका मन हो रहा था उसके मुंह पर पंच मारकर वहां से निकल जाएं।





Source link