Vande Bharat Train: हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत पर पत्थरबाजी पड़ेगी महंगी, जानिए कौन सी मिलेगी सजा?

12
Vande Bharat Train: हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत पर पत्थरबाजी पड़ेगी महंगी, जानिए कौन सी मिलेगी सजा?

Vande Bharat Train: हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत पर पत्थरबाजी पड़ेगी महंगी, जानिए कौन सी मिलेगी सजा?


Vande Bharat Train: आगरा कैंट स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार का कहना है कि वंदे भारत देश की शान है। कुछ शरारती तत्व के लोग ट्रेन पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल रहते हैं। इन्हें कोई प्रलोभन देकर भी पत्थर फिकवा सकता है। इसलिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से संदिग्ध क्षेत्र जैसे बिल्लोचपुरा और कोसीकलां आदि क्षेत्रों में निगरानी के लिए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। आगरा मंडल से वंदे भारत आरपीएफ की निगरानी में गुजरेगी।

 

वंदे भारत में पत्थर मारा तो मिलेगा आजीवन कारावास।

हाइलाइट्स

  • रेलवे सुरक्षा बल ने आगरा मंडल से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन की निगरानी शुरू कर दी है।
  • सुरक्षा बल ने तमाम संदिग्ध क्षेत्रों में स्टाफ की तैनाती कर दी है।
  • रेलवे अधिनियम के तहत आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
सुनील साकेत, आगरा: देश की शान हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) पर पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कानपुर, इटावा, न्यूजलपाईगुढ़ी समेत कई स्थानों पर पत्थर फेंक ट्रेन को क्षतिग्रस्त किया गया है। इन घटनाओं से सबक लेते हुए आगरा मंडल आरपीएफ ने कमर कस ली है। रेलवे सुरक्षा बल ने आगरा मंडल से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन की निगरानी की व्यवस्थाएं शुरू कर दी है। सुरक्षा बल ने उन तमाम संदिग्ध क्षेत्रों में पहने से ही स्टाफ तैनात कर दिया है। अगर पत्थरबाजी करते हुए आरोपी पकड़े गए तो रेलवे अधिनियम के तहत आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजक्ट में शामिल वंदे भारत का एक अप्रैल से पीएम शुभारंभ करेंंगे। मंगलवार को वंदे भारत का ट्रायल कराया गया। ये ट्रेन भोपाल के कमलापति स्टेशन से दिल्ली तक का सफर तय करेगी। आगरा कैंट स्टेशन पर हॉल्ट बनाया गया है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वंदे भारत शताब्दी करीब एक घंटे पहले दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि अभी ट्रेन के किराए के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। आगरा रेल मंडल पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है अभी उन्हें ट्रेन का समय और किराए की जानकारी नहीं है।

संदिग्ध क्षेत्र में होगी निगरानी

आगरा कैंट स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर एसएन पाटीदार का कहना है कि वंदे भारत देश की शान है। कुछ शरारती तत्व के लोग टे्रन पर पत्थर बाजी कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल रहते हैं। इन्हें कोई प्रलोभन देकर भी पत्थर फिकवा सकते हैं। इसलिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से संदिग्ध क्षेत्र जैसे बिल्लोचपुरा और कोसीकलां आदि क्षेत्रों में निगरानी के लिए स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। आगरा मंडल से वंदे भारत आरपीएफ की निगरानी में गुजरेगी।

2 घंटे 5 मिनट में तय होगा दिल्ली का सफर

देश में वंदे भारत नाम की सात ट्रेनें पहले से ही संचालित हैं। ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। 16 कोच की वंदे भारत में 14 कोच एसी चेयर और 2 कोच एग्जीक्यूटिव हैं। ट्रेन भोपाल से सुबह 5.55 पर निकलेगी। 11.40 पर आगरा पहुंचेगी और दो घंटे 5 मिनट में दिल्ली पहुंच जाएगी।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News