Valentine’s Day 2022 : जानिए दुनियाभर में कैसे सेलिब्रेट किया जाता है प्यार का दिन | Valentine’s Day Know how day of love is celebrated around the world | Patrika News

95

Valentine’s Day 2022 : जानिए दुनियाभर में कैसे सेलिब्रेट किया जाता है प्यार का दिन | Valentine’s Day Know how day of love is celebrated around the world | Patrika News

Valentine’s Day 2022 प्यार का दिन, इजहार का दिन वैलेंटाइन डे आज जयपुर ही नहीं देश के हर हिस्से में मनाया जा रहा है। वैसे तो प्यार करने वालों के लिए हर दिन खास होता है, लेकिन 14 फरवरी को हवाओं में मोहब्बत का एहसास मानों कुछ ज्यादा ही घुला हुआ नजर आता है।

जयपुर

Published: February 14, 2022 02:31:56 pm

Valentine’s Day stories, Valentine’s Day Story जयपुर। प्यार का दिन, इजहार का दिन वैलेंटाइन डे आज जयपुर ही नहीं देश के हर हिस्से में मनाया जा रहा है। वैसे तो प्यार करने वालों के लिए हर दिन खास होता है, लेकिन 14 फरवरी को हवाओं में मोहब्बत का एहसास मानों कुछ ज्यादा ही घुला हुआ नजर आता है। कहीं फूलों की दुकानें, तो कहीं लाल हार्टशेप गुब्बारों के गुच्छे, गिफ्ट शॉप्स पर लोगों की भीड़ और खचाखच भरे मॉल्स और रेस्टोरेंट्स इस बात का एहसास करवाने के लिए काफी हैं कि आज कुछ तो खास है। इस रोमांटिक दिन को मनाने की परंपरा वैसे तो हर देश में है, लेकिन इसका समय और अंदाज अलग-अलग है। तो आइए आज आपको बताते हैं कि दुनिया में कहां और कैसे-कैसे सेलिब्रेट किया जाता है प्यार का दिन –

Valentine’s Day 2022 : जानिए दुनियाभर में कैसे सेलिब्रेट किया जाता है प्यार का दिन

अर्जेंटीना अर्जेंटीना में, वैलेंटाइन डे जुलाई में पूरे एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है, जिसे “सेमाना डे ला दुलज़ुरा” या “स्वीटनेस वीक” के रूप में जाना जाता है। इस पूरे सप्ताह प्रेमी युगल एक दूसरे को चॉकलेट और गिफ्टस देते हैं। इस सप्ताह के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां कुछ संस्थान छुट्टियां तक रखते हैं।

फ्रांस फ्रांस में वैलेंटाइन डे सबसे खूबसूरत अंदाज में मनाया जाता है। माना जाता है कि पहला वैलेंटाइन डे कार्ड 1415 में फ्रांस में ही बनाया गया था। जब चार्ल्स, ड्यूक ऑफ ऑरलियन्स ने जेल से अपनी पत्नी को प्रेम पत्र भेजे थे। 12 से 14 फरवरी के बीच फ्रांस का वैलेंटाइन गांव रोमांस का केंद्र बन जाता है। यहां सिर्फ बाजार ही नहीं घर और पेड़ तक फूलों और गुब्बारों से सजाए जाते हैं।

बुल्गारिया बुल्गारिया में वैलेंटाइन डे कुछ हटकर मनाया जाता है। यहां 14 फरवरी को सैन ट्रिफॉन ज़ार्टन डे मनाया जाता है, जिसका अनुवाद “विजेताओं का दिन” होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक एक गिलास शराब के साथ इजहार-ए-मोहब्बत करते हैं।

दक्षिण कोरिया यहां प्यार का दिन हर महीने की 14 तारीख को मनाया जाता है। हालांकि 14 मई को रोज डे, 14 जून को किस डे होता है। वहीं 14 दिसंबर को “गले लगाने का दिन” है। सिंगल लोग 14 अप्रैल को ब्लैक नूडल्स खाकर “ब्लैक डे” मनाते हैं।

फिलीपींस यहां वैलेंटाइन्स डे पर सरकार की ओर से कार्यक्रम होते हैं, जिनमें कई जोड़े शादी करते हैं। यह देश में एक भव्य आयोजन है, और दुनिया भर में सबसे शानदार वैलेंटाइन डे समारोहों में से एक है।

घाना घाना में 14 फरवरी को ‘राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दुनिया के शीर्ष कोको उत्पादक देशों में से एक है। इसलिए, सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चॉकलेट को दिन समर्पित करने का फैसला किया।

चीन दक्षिण पश्चिम चीन के मियाओ में महिलाएं, पुरुष प्रेमी को परोसने के लिए कई तरह के रंगीन चावल के व्यंजन तैयार करती हैं। संदेश देने के लिए महिलाएं चावल के अंदर विभिन्न ट्रिंकेट छिपाती हैं।

वेल्स यहां, जोड़े 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे अपने अंदाज में मनाते हैं। प्यार का दिन यहां ‘सैन ड्वेनवेन के दिन’ के रूप में जाना जाता है। उपहार और यादगार के रूप में जोड़े एक-दूसरे को सुंदर हस्तनिर्मित लकड़ी के चम्मच देते हैं।

स्पेन स्पेन के वालेंसिया में वैलेंटाइन डे 9 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन इसे सेंट डायोनिसस के पर्व के रूप में मनाया जाता है। स्पेन के अधिकांश हिस्सों में, इस दिन पुरुष आपनी प्रेमिका को मार्जिपन मूर्ति मैकडोर बनाकर देते हैं।

डेनमार्क देश 14 फरवरी को अनोखे अंदाज में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करता है। दबाए गए सफेद फूलों वाले हस्तनिर्मित कार्ड, जिन्हें स्नोड्रॉप्स कहा जाता है, इस दिन मित्रों और प्रेमियों के बीच आदान-प्रदान किया जाता है

एस्तोनिया यहां, वैलेंटाइन डे केवल प्रेमी-प्रेमिका का दिन नहीं है। यह देश इस दिन को सभी के लिए प्यार के दिन के रूप में मनाता है। यहां परिवार-दोस्त और जीवन साथी सभी मिलकर इस दिन सोबरापेव दिन सेलिब्रेट करते हैं।

रोमानिया रोमानिया में वैलेंटाइन डे और बसंतोत्सव दोनों एक साथ 24 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कई जोड़ों की सगाई होती है। प्रेमी एक-दूसरे को फूल देते हैं। साथ ही जोड़े सौभाग्य के प्रतीक के रूप में अपने गालों को बर्फ से धोते हैं।

चेक रिपब्लिक यहां प्यार का दिन 1 मई को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी युगल अच्छे भाग्य और लव लाइफ के लिए चैरी के पेड़ों के नीचे कवि करोल हाइनेक माचा की मूर्ति रखते हैं। साथ ही एक-दूसरे को किस करके गुडलक की कामना करते हैं।

ब्राज़िल यहां प्यार का दिन ‘दीया दोस नमोराडोस’ नामक त्योहार के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लवर्स एक दूसरे को चॉकलेट, कार्ड और फूलों देते हैं। साथ ही इस दिन देशभर में संगीत समारोह और नृत्य प्रदर्शन होते हैं।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News