उर्मिला को नहीं भाया कांग्रेस का हाथ, पार्टी छोड़ने के पीछे बताई ये वजह

349
Urmila
Urmila

बॉलीवुड से राजनीति में आने वाले कई अभिनेता और अभिनेत्रियों को सियासत का सुर आता नहीं लगता और वे पार्टी छोड़ देते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुईं जानी-मानी अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने पार्टी छोड़ दी है। पार्टी छोड़ने के पीछे उन्होंने वजह भी बताई है।

अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला मातोंडकर ने ‘पार्टी के भीतर की तुच्छ राजनीति’ को कांग्रेस छोड़ने की वजह बताया है

Urmila 1 -

पार्टी छोड़ने के बाद उर्मिला उन्होंने कांग्रेस पर उनका इस्तेमाल कर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं इस बात की इजाजत नहीं देती कि मुंबई कांग्रेस में किसी बड़े लक्ष्य पर काम करने की जगह निहित स्वार्थी तत्व उनका इस्तेमाल पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी से निपटने के लिये करें।’’

बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस जॉइन की थी और पांच महीने के अंदर ही उन्होंने कांग्रेस से मुंह मोड़ लिया। पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्हें कांग्रेस के टिकट पर नॉर्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें भाजपा के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हरा दिया था।

ये भी पढ़ें : BJP सांसद के विवादित बोल, कहा- पूर्व MP का करतीं थीं चुंबन